मुंबई में शाह की सुरक्षा में हुई चूक, खुद को सांसद का पीए बताकर आसपास घूमता रहा शख्स

मुंबई में गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है जिसको लेकर हेमंत पवार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, सोमवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताने वाला पवार घंटों शाह के आसपास मौजूद रहा था।