शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी (42) का शव रविवार रात उनके कुर्ला स्थित घर पर फंदे से लटका मिला। मुंबई पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और नेहरू नगर पुलिस ने ऐक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है।