मुंबई में सामने आए कोविड-19 के 20,318 नए मामले, सक्रिय मामले की संख्या हुई 1 लाख के पार

मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 20,318 मामले दर्ज किए गए जो शुक्रवार को दर्ज हुए 20,971 मामले से कम है। पिछले 24 घंटों में शहर में कोविड-19 से 5 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही इससे अब तक मरने वालों की संख्या 16,399 हो गई है। बकौल बीएमसी, मुंबई में कोविड-19 के 1.06 लाख सक्रिय मामले हैं।