मुंबई (महाराष्ट्र) के कांदिवली पश्चिम के एकता नगर में गुरुवार को सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने गए 3 सफाई कर्मियों की सेप्टिक टैंक में गिरकर दम घुटने से मौत हो गई। बीएमसी ने बताया कि मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ने सफाई कर्मचारियों को शताब्दी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।