मुंबई में कथित तौर पर गांजे का सेवन करने को लेकर गिरफ्तार एक 19-वर्षीय युवक ने कांजुरमार्ग थाने में टेलीफोन की तार का फंदा बनाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है व उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। बकौल पुलिस, युवक को 24-घंटे के लिए आईसीयू में रखा गया है।