मुंबई मेट्रो लाइन का गर्डर लगाने के दौरान गिरी क्रेन, चालक की हुई मौत
मुंबई में रविवार को जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर मेट्रो लाइन का गर्डर लगाते समय क्रेन के गिरने से उसके चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे हुई जब गर्डर लगाने का काम चल रहा था जिस दौरान मिट्टी में नमी के कारण क्रेन जमीन में धंस गई व चालक क्रेन के नीचे फंस गया।