मुंबई (महाराष्ट्र) के फिल्म सिटी में रविवार को एक तेंदुआ मृत पाया गया। एक वन अधिकारी ने बताया कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वन नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब साढ़े दस बजे फोन आया कि गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में नर तेंदुआ मृत पड़ा है।