मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला 1 किमी का वायडक्ट हुआ तैयार, वीडियो जारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला 1 किमी का वायडक्ट बनकर तैयार हो गया है। रेल मंत्री ने वायडक्ट का वीडियो शेयर करते हुए इसे प्रोजेक्ट की एक अन्य उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया कि यह वायडक्ट मेड इन इंडिया फुल स्पैन गर्डर लॉन्चर से तैयार किया गया है।