मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर जहां साइरस मिस्त्री की हुई थी मौत, वहां इस साल 60+ लोगों की गई जान

पुलिस के मुताबिक, घोडबंदर (ठाणे) और दापचारी (पालघर) के बीच मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के 100 किलोमीटर के हिस्से में इस साल 262 दुर्घटनाएं हुईं जिसमें कम-से-कम 62 मौतें हुईं और 192 लोग घायल हो गए। हाईवे के चरोटी स्ट्रेच पर जहां टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत हुई थी, वहां इस साल अब तक 26 मौतें हुई हैं।