गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को बताया कि मुंबई-गोवा कॉर्डेलिया क्रूज़ शिप पर सवार 2,000 लोगों में से 66 का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी तय करेंगे कि यात्रियों को शिप से उतरने की अनुमति दी जाए या नहीं। इससे पहले क्रू मेंबर का एक सदस्य कोविड-19 से संक्रमित मिला था।