मुंह में फंसी खुरपी के साथ बिहार में अस्पताल ले जाया गया मानसिक रूप से कमज़ोर शख्स

गोपालगंज (बिहार) में मानसिक रूप से कमज़ोर एक शख्स ने अपने मुंह में लोहे की खुरपी फंसा ली जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर खुरपी को उसके मुंह से निकाल दिया। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स शनिवार को खुरपी लेकर कुछ काम कर रहा था तभी उसने खुरपी को मुंह में फंसा लिया था।