inshorts

मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अदाणी

बकौल ब्लूमबर्ग, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी $88.5 अरब की नेटवर्थ के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इस साल दुनियाभर के सभी अमीरों में अदाणी की संपत्ति में सर्वाधिक ($12 अरब) बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस दौरान अंबानी की नेटवर्थ $2.07 अरब घटकर $87.9 अरब रह गई।