रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की एजीएम के दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत को न्यू एनर्जी बिज़नेस और बेटी ईशा को रिलायंस रिटेल की कमान देने की घोषणा की है। इससे पहले जून में आकाश को रिलायंस जियो इन्फोकॉम का चेयरमैन बनाया गया था। हालांकि, मुकेश ने कहा कि वह अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं।