मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी बने चेयरमैन

रिलायंस जियो के बोर्ड ने मंगलवार को कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर आकाश अंबानी की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी। वहीं, कंपनी ने एलान किया कि मुकेश अंबानी ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा रिलायंस जियो के बोर्ड ने पंकज मोहन पवार को 5 साल के लिए कंपनी का एमडी नियुक्त किया है।