रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी ने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹25 करोड़ दान किए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर दोनों का आभार जताया है। इससे पहले दलाई लामा ने ₹10 लाख और गायक सोनू निगम ने ₹5 लाख दान किए थे।