inshorts

मुक्केबाज़ कैनेलो अल्वारेज़ ने फुटबॉलर लियोनेल मेसी को धमकी देने को लेकर मांगी माफी

विश्व चैंपियन मुक्केबाज़ कैनेलो अल्वारेज़ ने फुटबॉलर लियोनेल मेसी को धमकी देने को लेकर माफी मांगी है। अल्वारेज़ ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने देशप्रेम व जुनून भरी भावनाओं में बहकर आधारहीन टिप्पणियां कीं जिसके लिए वह मेसी से माफी मांगते हैं। उन्होंने दोनों टीमों को मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।