मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों व पुलिस के बीच बिहार में हुई झड़प, एक की मौत

पटना (बिहार) के एक गांव में शुक्रवार को मुखिया पद के उम्मीदवार के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की फायरिंग से हुई है। वहीं, ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।