inshorts

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से पहले पंजाब के जालंधर में लिखे मिले खालिस्तानी नारे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर (पंजाब) दौरे से पहले रविवार को शहर में खालिस्तानी नारे लिखे देखे गए। दरअसल, यह नारे बीएमसी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे मिले हैं। पुलिस ने इन नारों को ब्लैक स्प्रे से ढक दिया है और वह आस-पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।