बरेली (उत्तर प्रदेश) की एसडीएम ज्योति मौर्य ने 'आजतक' से कहा है, "मेरे बारे में गलत बातें की जा रही हैं कि मेरे अवैध संबंध हैं और मेरे वीडियो वायरल हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं हर चीज़ का जवाब कोर्ट में दूंगी। सोशल मीडिया पर मुझ पर रील्स, मीम्स और अश्लील गाने बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाऊंगी।"