inshorts

मुझसे कहा ही नहीं गया: टीम के वीडियो में न दिखने पर सवाल पूछने वाले फैन्स से डेविड वॉर्नर

सनराइज़र्स हैदराबाद ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें टीम के कप्तान केन विलियमसन समेत कोचिंग स्टाफ व अन्य सीनियर सदस्य अपने फैन्स को धन्यवाद देते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में डेविड वॉर्नर के न दिखने पर कई फैन्स ने इसे लेकर सवाल किए। वॉर्नर ने जवाब दिया, "इसके लिए मुझसे कहा ही नहीं गया।"