भारत के जी20 की अध्यक्षता संभालने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। मुझे भरोसा है कि मेरे दोस्त (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी शांति और अधिक स्थाई दुनिया बनाने के लिए सबको साथ लाएंगे।" जी20 में यूरोपियन यूनियन व 19 देश हैं।