मुझे ऑस्ट्रेलिया की लगातार 26 वनडे जीत के बारे में नहीं पता था: झूलन गोस्वामी

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत के बाद भारतीय पेसर झूलन गोस्वामी ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगातार 26 वनडे मैच जीतने के सिलसिले के बारे में नहीं पता था। प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं झूलन ने कहा, "मैं बस मैदान पर अपना शत-प्रतिशत देना चाहती थी।" ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज़ 2-1 से जीती।