inshorts

मुझे ओमनी में एयरपोर्ट भेजा गया था: आरसीबी के साथ पहले सीज़न पर कोहली

अंडर-19 खिलाड़ी के तौर पर आरसीबी के साथ पहले सीज़न को लेकर विराट कोहली ने कहा है कि सीज़न खत्म होने पर उन्हें ओमनी में एयरपोर्ट भेजा गया था और बाकी सबको अच्छी कार मिली थी। उन्होंने कहा, "अच्छा लगता अगर मुझे एक बेहतर कार मिलती जिसकी खिड़की से सड़क देख पाता, यह अपनी आखिरी सांसें गिन रही थी।"