मुझे किंग कहना बंद करिए, इससे मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है: विराट कोहली
मंगलवार को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट के दौरान ऐंकर दानिश सेट के सवाल 'कैसा लग रहा है किंग' पर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा, "आप मुझे इस नाम (किंग) से बुलाना बंद करिए।" उन्होंने कहा, "इससे मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है।" कोहली ने आगे कहा, "कृपया मुझे केवल विराट कहकर बुलाएं। उस शब्द का इस्तेमाल न करें।"