बकौल असोसिएटेड प्रेस, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कीव पर रूसी हमले के बीच राजधानी को खाली करने के अमेरिकी सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। एक अमेरिकी खुफिया अधिकारी के अनुसार, ज़ेलेंस्की ने कहा, "लड़ाई यहां है...मुझे गोला-बारूद चाहिए...भागने में मदद नहीं।" इससे पहले, ज़ेलेंस्की ने कहा था, "हम सब यहां अपनी स्वतंत्रता की...रक्षा कर रहे हैं।"