मुझे जीने दें, अपने बच्चों की परवरिश करने दें: नई नौकरी को लेकर विवाद पर स्वप्ना सुरेश

केरल सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश ने रविवार को नई नौकरी को लेकर शुरू हुए विवाद पर कहा, "मुझे जीने दें...मुझे अपने बच्चों की परवरिश करने दें...अपनी मां की देखभाल करने दें...अनावश्यक विवाद पैदा कर परेशान ना करें।" गौरतलब है, यह विवाद सुरेश के एनजीओ हाईरेंज रूरल डेवलपमेंट सोसायटी के आरएसएस से जुड़े होने पर शुरू हुआ है।