मुझे जेल में खाने में मिलाकर दिया जा रहा है ज़हर, हो जाएगी मेरी मौत: यूपी के कोर्ट से मुख्तार
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाया है कि उसे जेल में खाने में ज़हर मिलाकर दिया जा रहा है। मुख्तार ने कहा कि उसे लग रहा है कि जेल में उसकी मौत हो जाएगी। मुख्तार ने कोर्ट से कहा, "मेरा सही से इलाज करवा दें।"