मुझे दोस्त बनाना पसंद नहीं, मैं दूसरों के साथ अपनी बातें शेयर करने से डरता हूं: पृथ्वी शॉ

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें दोस्त बनाना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "इस पीढ़ी के साथ यही हो रहा है, आप किसी को नहीं बता सकते कि आप क्या महसूस करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं दूसरों के साथ बातें शेयर करने से डरता हूं।" पृथ्वी ने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2021 में खेला था।