मुझे नहीं पता कि यह क्या है: 'बैज़बॉल के बारे में सुना है आपने?' सवाल पर द्रविड़

एक रिपोर्टर के 'बैज़बॉल के बारे में सुना है आपने?' सवाल पर भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है, "मुझे नहीं पता कि...यह क्या है।" टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के अप्रोच को लेकर द्रविड़ ने कहा, "मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि...पिछले कुछ महीनों में वे जिस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं…वह वास्तव में अच्छा है।"