मुझे नहीं पता, यह मेरी किताब से बाहर वाला सवाल है: 'पाक के खिलाफ पंत क्यों नहीं खेले' पर जडेजा

एशिया कप-2022 में भारत व हॉन्ग-कॉन्ग के बीच होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने रविंद्र जडेजा से पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत को भारतीय टीम में शामिल न करने के पीछे का कारण पूछा। जडेजा ने जवाब दिया, "मुझे यह बिल्कुल नहीं पता है, यह मेरी किताब से बाहर वाला सवाल है।"