inshorts

मुझे नहीं लगता कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं: सावरकर के पोते

वी.डी. सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने बुधवार को कहा, "मुझे नहीं लगता महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। भारत जैसे देश में कोई एक राष्ट्रपिता नहीं हो सकता है।" उन्होंने एएनआई से कहा, "यहां हज़ारों ऐसे हैं जिन्हें भुला दिया गया है...जिनका अपना योगदान रहा है।" बकौल रंजीत सावरकर, देश का इतिहास 40-50 साल का नहीं बल्कि हज़ारों वर्षों का है।