मुझे नहीं लगता कि मैंने अब तक कोहली से बेहतर वाइट बॉल क्रिकेटर देखा है: रिकी पॉन्टिंग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने अब तक विराट कोहली से बेहतर वाइट बॉल क्रिकेटर देखा है। पॉन्टिंग ने कहा, "वनडे क्रिकेट में उन्होंने (कोहली) जो किया वह अविश्वसनीय है। उनके रिकॉर्ड अद्भुत हैं।" उन्होंने कहा, "विराट ने शानदार तरीके से (भारतीय) टीम का नेतृत्व किया...ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ में जीत...आश्चर्यजनक है।"