यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक वीडियो संदेश में रूसियों से उनकी भाषा में कहा है, "मुझे नहीं लगता...यह युद्ध आपके लिए है। यूक्रेन की तरह...रूस समृद्ध इतिहास वाला एक महान देश है।" युद्ध खत्म करने का आह्वान करते हुए उन्होंने यूक्रेनी भाषा में कहा, "दुनिया को...स्वतंत्र और संप्रभु यूक्रेन की ज़रूरत है। स्लावा यूक्रेनी (यूक्रेन ज़िंदाबाद)।"