मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ नया किया: दीप्ति के चार्ली डीन को मांकड आउट करने पर हरमनप्रीत

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाज़ चार्ली डीन को मांकड आउट करने पर बात करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "यह खेल का हिस्सा है। मुझे नहीं लगता...हमने कुछ नया किया है।" हरमनप्रीत ने कहा, "मैं अपनी खिलाड़ी का समर्थन करती हूं...उन्होंने (दीप्ति) ऐसा कुछ नहीं किया जो...आईसीसी नियमों के विरुद्ध हो।"