inshorts

मुझे नहीं लगता कोई और मेरी गेंदबाज़ी पर ऐसे छक्के जड़ सकता है: कोहली के छक्कों पर रउफ

टी20 विश्व कप-2022 में भारत-पाकिस्तान मैच में विराट कोहली की पारी को लेकर पाकिस्तानी पेसर हारिस रउफ ने कहा है, "जिस तरह से उन्होंने छक्के मारे...मुझे नहीं लगता...कोई और खिलाड़ी मेरी गेंदबाज़ी पर ऐसे छक्के जड़ सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर दिनेश कार्तिक या हार्दिक पंड्या ने वे छक्के जड़े होते...तो मुझे दुख होता...लेकिन कोहली का अलग क्लास है।"