पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने विराट कोहली और बाबर आज़म की तारीफ में कहा है, "मुझे बाबर, विराट और...(लकड़ी की)...9 स्टिक दे दो...मैं आपको विश्व कप जितवा दूंगा।" लतीफ ने यह बात मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर सर ऐलेक्स फर्ग्यूसन के संदर्भ में कही जिन्होंने कहा था, "मुझे...लकड़ी के 10 टुकड़े...और ज़िनेदिन ज़िदान दे दो...मैं चैंपियंस लीग जीत जाऊंगा।"