ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस. मुरलीधर ने वकीलों से अनुरोध किया है कि वह उन्हें संबोधित करते समय 'माई लॉर्ड' या 'योर लॉर्डशिप' जैसे शब्दों का उपयोग करने से बचें। मुख्य न्यायाधीश की पीठ द्वारा सुनवाई के लिए जारी मामलों की वाद सूची के साथ जुड़े एक नोट में कहा गया, 'सर' जैसे शब्द संबोधन के लिए पर्याप्त होंगे।