नियामकीय फाइलिंग से पता चला है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने $43 अरब में ट्विटर को खरीदने की पेशकश करते वक्त कहा कि उन्हें मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है। उन्होंने ब्रेट टेलर (चेयरमैन, ट्विटर) से कहा, "यह उच्च दाम है, आपके शेयरधारक इसे पसंद करेंगे।" उन्होंने कहा, "मैंने फैसला किया है, मैं ट्विटर का अधिग्रहण करना चाहता हूं।"