मुझे मौत का सौदागर और गंदी नाली का कीड़ा कहा गया, अब 'गाली प्रूफ' बन चुका हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एएनआई' को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा है, "मैं पिछले 24 वर्षों से गालियां खा-खाकर 'गाली प्रूफ' बन गया हूं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "(मुझे) मौत का सौदागर और गंदी नाली का कीड़ा किसने कहा था?" उन्होंने आगे कहा, "हमारे एक साथी ने संसद में हिसाब लगाया था और (विपक्ष द्वारा दी गई) 101 गालियां गिनाई थीं।"