मुझे मज़ाक लग रहा है: 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ने को लेकर कमलनाथ के निमंत्रण पर उमा भारती

बीजेपी नेता उमा भारती ने कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा उन्हें 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने का आमंत्रण दिए जाने पर कहा है, "मैंने अखबार में पढ़ा कि...मुझे निमंत्रण मिला है...यह मुझे मज़ाक लग रहा है।" बकौल भारती, "राहुल गांधी की इस यात्रा का जवाब लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें...भारत छोड़ो से देगी...शायद एक भी सीट ना मिले।"