मुझे यह बेहद पसंद है: मिट्टी/पुआल से बने ऑफिस की तस्वीरें शेयर कर ज़ोहो के सीईओ

ज़ोहो के अरबपति सीईओ श्रीधर वेम्बु ने मिट्टी/पुआल से बने कॉन्फ्रेंस रूम और ऑफिस की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा है, "यह गर्मी के दिनों में भी आरामदायक है…मुझे यह बेहद पसंद है…मैंने इसे अपना ऑफिस बना लिया है।" बकौल वेम्बु, कॉन्फ्रेंस रूम और ऑफिस के ऊपर ताड़ के पत्ते रखे हुए हैं।