मुझे लगता था सबसे स्वस्थ व्यक्ति हूं लेकिन मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया: ज़ीरोधा सीईओ की पत्नी

ज़ीरोधा के सह-संस्थापक व सीईओ नितिन कामत की पत्नी सीमा पाटिल ने एक ब्लॉग में खुलासा किया है कि उन्हें लगता था कि वह सबसे स्वस्थ व्यक्ति हैं लेकिन पिछले साल नवंबर में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। ज़ीरोधा की पूर्णकालिक निदेशक सीमा ने लिखा, "पिछले कुछ महीने...अस्पष्ट व भावनात्मक तौर पर उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं।"