मुझे लगता है कि आईपीएल 2024 धोनी का आखिरी सीज़न था: वसीम अकरम
सीएसके के आईपीएल-2024 से बाहर होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि उन्हें लगता है कि आईपीएल का यह सीज़न एमएस धोनी का आखिरी सीज़न था। उन्होंने कहा, "धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। कप्तान के रूप में उन्होंने कप्तानी पारी खेली, फिनिशर बने, खिलाड़ियों को तैयार किया और निरंतरता दिखाई।"