मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी के ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े सोमवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट के सामने पेश हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। समीर वानखेड़े और एनसीबी ने कोर्ट में 2 अलग-अलग हलफनामे दायर किए।