inshorts

मुझे हैरानी हुई, उन्होंने बढ़िया काम किया है: कोहली के टी20I कप्तानी छोड़ने के ऐलान पर लारा

विराट कोहली के टी20I कप्तानी छोड़ने के ऐलान पर वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने कहा कि उन्हें इस फैसले से हैरानी हुई। उन्होंने कहा, "कोहली ने ज़बरदस्त काम किया है लेकिन जितनी आक्रामकता से वह खेलते हैं, मुझे लगता है कभी-कभी एक कदम दूर होना बेहतर है। इससे खेल के दूसरे प्रारूप पर ध्यान केंद्रित हो सकता है।"