मुझे ज़िंदा पकड़ना मुश्किल है: यूएस में हिरासत में लिए जाने के दावों को नकारते हुए गोल्डी बराड़

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अमेरिका में उसे हिरासत में लिए जाने के दावों को नकारा है। पत्रकार रितेश लाखी को दिए गए इंटरव्यू में उसने कहा कि उसे ज़िंदा पकड़ना मुश्किल है। इससे पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि एफबीआई ने बराड़ से पूछताछ की थी।