मुझे ₹3,000 का लालच देकर शादी के लिए बैठा दिया गया: यूपी में हुए 'सामूहिक विवाह' पर युवक
बलिया (उत्तर प्रदेश) में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' में कथित फर्ज़ीवाड़ा मामले में एक 19-वर्षीय युवक ने कहा है, "मैं सामूहिक विवाह देखने गया था, वहां मुझे ₹2,000-₹3,000 देने का लालच देकर शादी के लिए बैठा दिया गया।" गौरतलब है, बलिया में सामूहिक विवाह में सैकड़ों युवतियों की बिना दूल्हे के ही 'शादी' कराए जाने का मामला सामने आया था।