मुठभेड़ के दौरान कश्मीर में 2 आतंकियों ने अपने माता-पिता व पुलिस की अपील पर किया सरेंडर

कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बुधवार को बताया कि कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) के हादीगाम इलाके में पुलिस व सुरक्षाबलों के साथ शुरू हुई एक मुठभेड़ के दौरान 2 स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता व पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इन आतंकियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।