मुठभेड़ के दौरान कश्मीर में जैश का एक आतंकी मारा गया, एक पुलिसकर्मी शहीद व 5 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बुधवार रात कुलगाम में शुरू हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया। बकौल पुलिस, मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि सेना के 3 जवान और 2 आम नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने कहा, आतंकी के पास से एके राइफल, पिस्टल और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं।