मुद्दे उठाने की ज़िम्मेदारी मीडिया नहीं निभा रहा, उल्टा कहते हैं कि राजनीति हो रही है: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर कहा है, "हम इसलिए दबाव डाल रहे हैं क्योंकि किसानों के साथ गलत हुआ है...उनको मारा गया है।" उन्होंने कहा, "सच कहूं तो ये आपका (मीडिया) काम है...आप लोग तो करते नहीं हैं...जो आपकी ज़िम्मेदारी है वो आप निभाते नहीं, उल्टा आप सवाल पूछते हो कि ये राजनीति हो रही है।"